व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : सुनील कृष्ण गौतम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राष्ट्रीय व्यापार मंडल की रामपुर भगन व रानी बाजार इकाई का हुआ गठन

अयोध्या। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बाजार इकाइयों गठन रामपुर भगन तथा रानी बाजार  में किया गया। बाज़ारो में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि व्यापारियों की प्रत्येक समस्याओं का समाधान शांतिपूर्वक करवाने का काम किया जाएगा यदि व्यापारियों का कहीं किसी प्रकार का उत्पीड़न किया गया तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसका जवाब व्यापारी सड़क पर उतर कर देंगे।

इस अवसर पर प्रदेश एवं जिले से आए पदाधिकारियों का स्थानीय व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बैठक में रामपुर भगन बाजार में व्यापारियों के हित एवं उनके विकास के लिए होने वाले कार्यों को आए हुए पदाधिकारियों से निवेदन किया गया कि उच्चाधिकारियों से मिलकर बाजार की समस्याओं का निराकरण कराया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से एस पी विश्वकर्मा को रामपुर भगन बाज़ार का अध्यक्ष  व दिलीप सैनी को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।साथ ही छोटेलाल कसौधन, जय नाथ सिंह, प्रमोद सिंह को संरक्षक राजेंद्र प्रसाद वर्मा व राम तीरथ कसौधन को उपाध्यक्ष,इरफान अहमद महामंत्री,जियालाल भारती कोषाध्यक्ष,डॉ डीपी प्रजापति संगठन मंत्री,बलजिंदर वर्मा सूचना मंत्री,राकेश वर्मा तेज बहादुर वर्मा मंत्री कपिल देव चौरसिया मंत्री, बबलू कसौधन को मंत्री नियुक्त किया गया ।

वहीं रानी बाजार मे राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने  रानी बाजार पब्लिक स्कूल में हुई बैठक मे संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष  संजय कुमार श्रीवास्तव ने विजय कसौधन को रानी बाजार का बाजार अध्यक्ष ,अरुण कुमार मिश्रा को विधिक सलाहकार ,शिवकुमार शर्मा को  बाजार सचिव , गिरधारी लाल को जिला महामंत्री, राम पूजन कसौधन  को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रानी बाजार मे प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, प्रदेश महामंत्री दुर्गा प्रसाद शुक्ला, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण  गौतम, शिव प्रकाश शर्मा प्रधान ,राम पूजन  कसौधन ,रामलाल, रामकृपाल यादव, सुमित साहू, राकेश तिवारी संगम लाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे। बैठक में प्रदेश एवं जिले से आए पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आप अकेले नहीं हैं बाजार से लेकर प्रदेश तक जहां भी व्यापारी हितों की बात आएगी हम सभी लोग जी जान से लड़ेंगे हमारे किसी भी व्यापारी भाई को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी

रामपुर भगन मे बैठक को जिला उपाध्यक्ष डॉ रवि कांत ,इरफान अहमद प्रमोद सिंह,डीपी प्रजापति,राम तीरथ कसौधन,राजेंद्र प्रसाद वर्मा,जियालाल भारती संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्र,प्रदेश महामंत्री दुर्गा प्रसाद शुक्ल, प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण, जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,जिला महामंत्री रामफूल यादव, जिला सचिव अजय साहू, जिला विधिक सलाहकार अरुण मिश्र,जय नाथ सिंह, कृष्णा प्रसाद,चंद्रभान पटेल तेज बहादुर वर्मा,राकेश वर्मा,संदीप,राज बहादुर चौरसिया,बबलू कसौधान,हर्षित कसौधन,राजेंद्र गुप्ता, राधेश्याम साहू,रामकुमार वर्मा,धर्मेंद्र वर्मा,जितेंद्र वर्मा राजकुमार साहू,राम प्रसाद वर्मा,डॉ इंद्रजीत वर्मा सहित दर्जनों की संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya