योगी सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न: आनन्दसेन यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

एसएसपी व चुनाव आयोग से की गयी शिकायत

अयोध्या। मोदी व योगी सरकार के इशारे पर 6 मई को मतदान होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस उत्पीड़ित कर रही है। उत्पीड़न की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और चुनाव आयोग से कर दी गयी है। यह जानकारी शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी आनन्दसेन यादव ने दिया।
उन्होंने बताया कि इस बात का भान हो जाने पर कि फैजाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी का पराजय तय है सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना पूराकलन्दर, थाना कुमारगंज व थाना खण्डासा में लगभग दो दर्जन सपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध फर्जी एफआईआर दर्ज करवाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न पुलिस ने बंद नहीं किया तो आदर्श चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के बाद सपा बड़ा आन्दोलन छेड़ेगी। पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, मो. कमर राईन व प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  होली का रंग,मिटाता है मनो-रंज

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya