स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-योग्य दम्पतियों सहित 3500 महिलाओं को दी गई परिवार नियोजन की सेवाएं

अयोध्या। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने, इसके प्रति जागरूकता लाने और इसकी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। परिवार नियोजन के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए जनपद में सोमवार को ‘’खुशहाल परिवार दिवस’’ मनाया गया । कार्यक्रम में 3500 महिलाओं को परिवार नियोजन की सेवाएँ दी गयी ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि जनपद के 11 सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया द्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचे लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक कर अस्थाई साधन वितरित किये गए।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण / आरसीएच डॉ0 आरके सक्सेना ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन की जागरूकता तथा स्वीकार्यता बढ़ाना है। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनपद के सीएससी, पीएचसी पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाएं , लक्षित समूह में नव विवाहित दंपति को चिन्हित किया गया है । ऐसे जोड़ों को खुशहाल परिवार दिवस पर बुलाकर उन्हें पोषण और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया द्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए स्वाथ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस अयोजियकिया गया है।

इसे भी पढ़े  समाज सेवियों की पहल पर सीएचसी को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

जिला महिला चिकित्सालय की परिवार नियोजन साथिया केंद्र की सलाहकार डॉ0 प्रियंका ने बताया कि लक्षित जोड़ों को खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया द्य लाभार्थी जूही , ममता , पूजा , सारिका पिंकी रीता व सुनैना को डॉ0 प्रियंका ने परिवार नियोजन के आस्थाई व स्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी और उनकी काउंसलिंग भी की। डीपीएम राम प्रकाश पटेल ने बताया आयोजित कार्यक्रम में 3500 महिलाओं को परिवार नियोजन की सेवाएँ दी गयी । इस विशेष दिन पर प्रत्येक चिकित्सा इकाई में नए और ऐसे दंपति जिन्हें परिवार नियोजन अपनाना चाहिए, उनको प्रेरित करने के लिए उनकी मुलाकात परिवार नियोजन के स्थायी साधन अपनाने वाले संतुष्ट दंपति से कराकर उनके अनुभव की जानकारी दी जाती है।

ऐसी महिलाएं जिनका प्रसव हुए एक वर्ष से कम समय हुआ है और प्रसव की स्थिति उच्च जोखिम गर्भावस्था की रही है, ऐसे जोड़ों को खुशहाल परिवार दिवस पर बुलाकर उन्हें पोषण और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाता है। खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम में दी गई सुविधाएं कंडोम- 7460 , आईयूसीडी- 86, महिला नसबंदी-13 , पीपीआईयूसीडी-26 ,छाया-985, माला-एन-1234 , अंतरा इंजेक्शन-124 द्य कार्यक्रम में योग्य दम्पतियों लगभग 3500 महिलाओ को सेवा प्रदान की गई।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya