आत्मग्लानि में खुद ही लगा ली फांसी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

युवक का शव आम की बाग में फंदे के सहारे डाल से लटका पाया गया

अयोध्या। जनपद के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव आम की बाग में फंदे के सहारे डाल से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।आशंका है कि युवक ने आत्मग्लानि में आत्महत्या कर ली।
थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी युवक सुजीत का शव शनिवार को गांव के बाहर स्थित आम के बाग में एक पेड़ की डाल से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि शुक्रवार की शाम मृतक युवक सुजीत के पिता राम बहादुर प्रजापति ने जुआ खेलने को लेकर सुजीत को बुरा भला कहा था। डांट फटकार से नाराज सुजीत ने अपने पिता पर लाठी से हमला बोल घायल कर दिया था।इसके बाद राम बहादुर प्रजापति को उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा था। पिता पर हमला कर पिटाई के बाद सुजीत घर से फरार हो गया था। शनिवार की सुबह उसका शव आम के बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका मिला।
शनिवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पूरा कलंदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आशंका है कि पिता पर हमले की आत्मग्लानि में युवक ने खुद ही आत्महत्या कर ली। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

तालाब में मिला युवक का शव

अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अंजना गांव स्थित तालाब में एक युवक सुरेंद्र पुत्र शिव प्रसाद का शव पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि सुबह शौच के लिए गए सुरेंद्र का पैर फिसला और वह तालाब में गहरे पानी में चला गया। डूबने के चलते उसकी मौत हो गई।
पूरा कलंदर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya