अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में हैकथान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचबीटीयू विश्वविद्यालय कानपुर, कंप्यूटर साइंस के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो0 नरेंद्र कोहली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 राजकुमार तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक प्रो0 रमापति मिश्र ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य आतिथि प्रो0 नरेंद्र कोहली ने कहा कि आज फास्टटैग तकनीक का जो आज हाईवे पर टोल के लिए प्रयोग हो रहा है वह एक बेहतरीन एवं जीवंत उदाहरण है। इस तकनीक से मात्र दो सेकेण्ड से भी कम समय में वाहन टोल से पार हो जाती है। इस तकनीक से समय की बचत और जाम की समस्या से निजात भी मिलने लगा है। इस तरह के कई उदाहरण वास्तविक जीवन के लिए है इससे समस्याओं का समाधान खोजा जाना है। प्रो0 कोहली ने छात्रों का आह्वाहन करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के अंदर हनुमान जी की तरह ऊर्जा होती है आवश्यकता उसे दिशा देने की है। वही सकारात्मक दिशा में काम करने के लिये प्रेरित करती है। हैकथान एक अच्छा प्लेटफॉर्म है सही दिशा में कार्य करते हुए समस्याओं का समाधान ढूंढने एवं उसके अनुरूप वेब्पेज, कंप्यूटर एप तथा हार्डवेयर आधारित प्रोडक्ट बनाने के लिए जिसमें वास्तविक जीवन के समस्याओ को दूर करने की तकनीक प्राप्त की जा सके।
विश्वविद्यालय के विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 राजकुमार तिवारी ने कार्यक्रम की प्रांसगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की तकनीकों का विकास वर्तमान के लिए आवश्यक है। प्रो0 तिवारी ने कहा कि वर्तमान में विद्यमान समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसके निराकरण की वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रोजेक्ट तैयार करने की अवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के निदेशक प्रो0 रमापति मिश्र ने हैक शब्द का व्याख्या वैज्ञानिक तरीके से करते हुए बताया कि आदिकाल में भी समस्याएं विद्यमान थी उनका निराकरण उस समय के तकनीक पर आधारित थी और आज की समस्याओं का निराकरण आज की तकनीक की मदद से किया जा रहा है। कंप्यूटर आधारित कोडिंग और कंप्यूटर एप्लिकेशन हैकथान का पार्ट है। कम्यूटर कोडिंग एक्सपर्ट के रूप में इ0 रोहित, इ0 ऐश्वर्य, इ0 प्रज्ञा, इ0 अरविन्द उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक इ0 अमितेश पंडित ने बताया कि पूरे प्रदेश से 700 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया जिनमे से बूट कैंप के बाद 150 छात्र-छात्रायें योग्य पाए गए है जिनका 20 जनवरी और 21 जनवरी के लिए 48 घंटे लगातार चलने वाली प्रतियोगिता में कंप्यूटर कोडिंग करना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियो का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन इ0 अनुराग सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव, डॉ0 बृजेश भारद्वाज, डॉ0 प्रियंका, इं0 आशुतोष मिश्र, आस्था सिंह कुशवाहा, संजीत पांडेय, महेश चौरसिया, इ0 पारितोष त्रिपाठी, अभिनव तिवारी सहित छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।
इंजीनियरिंग संस्थान में हैकथान का हुआ आयोजन
106
previous post