गुरु तेग बहादुर साहिब का संघ कार्यालय में हर वर्ष मनेगा शहीदी शताब्दी समारोह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-समीक्षा बैठक में सिख समाज ने संघ के प्रांत प्रचारक कौशल को स्मृति चिन्ह, शाल भेंट किया

अयोध्या। सिख समाज के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर साहिब का 350 वां शहीदी शताब्दी समारोह आयोजन स्थल संघ कार्यालय साकेत निलयम के सफल आयोजन की शुक्रवार को समीक्षा बैठक गुरुद्वारा नजरबाग में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर सभी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सिख समाज ने इस अवसर प्रांत प्रचारक कौशल जी को श्रीराम लला का स्मृति चिन्ह , शाल भेंट किया ।

बैठक में सभी ने शहीदी शताब्दी समारोह को इसी स्थान पर हर वर्ष और भव्य रुप से करने का निर्णय लिया , साथ ही श्री गुरु तेग बहादर साहिब सेवा समिति, अयोध्या की सक्रिय समिति बनाने का भी विचार किया गया ।

इस अवसर पर संघ महानगर प्रचारक सुदीप, संघ प्रांत सम्पर्क प्रमुख गंगा सिंह, महानगर सह सम्पर्क प्रमुख रवि दास, नजरबाग गुरुद्वारा के निशु जी, अवधेश वर्मा, सरदार तेजिंदर पाल सिंह, सरदार सतवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, ऋषि सिंह, सरदार दिलदार सिंह, पवन पांडेय सहित श्रीगुरु तेगबहादर साहिब सेवा समिति से जुड़े सभी लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  एलपीजी की चिंता से दुष्प्रभावित हो रही निद्रा : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya