गुरूनानक देव संदेश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गुरूनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए करनेलगंज से बहराइच, मटेरा, बलरामपुर, उतरौला, मनकापुर होते हुए निकली गुरूनानक संदेश यात्रा जो रात्रि 09ः00 बजे अयोध्या पहुंची, जिसका उद्देश्य गुरू जी के बताये हुए संदेशों को प्रचारित कर जनमानस तक पहुँचाने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यात्रा का अयोध्या जोन जलकल के सामने राष्ट्रीय सिख संगत अयोध्या के जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। वहीं दूसरी तरफ साकेत पेट्रोल पम्प के सामने गुरूद्वारा श्री गुरूनानक गोविन्द धाम के जत्थेदार सरदार महेन्द्र सिंह एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष अयोध्या, सरदार महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगत के प्रदेश अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह, संगत के जिला उपाध्यक्ष तेजिन्दर पाल सिंह ‘‘टिंकल’’, दिलदार सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह ‘‘बॉवी’’, मनिन्दर सिंह, मनजीत सिंह, पार्षद नन्दलाल गुप्ता, पार्षद रमेश दास जी, पार्षद अनुज दास, पार्षद आलोक मिश्रा सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सुनी जनसमस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya