गुरूनानक देव का मना 550वां प्रकाशोत्सव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सिक्ख संगत में शबद कीर्तन व बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

अयोध्या। सिक्खों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रभात फेरी तथा 11 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरु जी के प्रकाशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गुरु नानक स्कूल के बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
आयोजन के सचिव जसवीर सिंह सेठी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों सुखविंदर सिंह रतन और जसविन्दर सिंह कानपुरिया ने शबद किर्तन प्रस्तुत करने वालों को सिरोपा से सम्मानित किया गया। आयोजन के संरक्षक मुख्य ग्रंथी सरदार महेंद्र सिंह थे। उन्होंने बताया कि शबद किर्तन के बाद विशाल लंगर संपन्न हुआ। आयोजन की भव्यता देखकर बच्चों, महिलाओं और आगंतुकों में काफी जोश और संतोष था। जिसकी खूब प्रसंशा हुई। आयोजन में जनपद के बाहर के सिख समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। बाहर से आए लोगों ने संगत की सराहना किया। कार्यक्रम में रुप से प्रधान सुरेन्द्र सिंह, भगवंत सिंह, टिव्कल सिंह, सतनाम सिंह, मनी सिंह, सतनाम सिंह टटेजा, आकाश सिंह, लवली सिंह, बाबी सिंह, शावी सिंह, करमवीर सिंह, अमन सिंह, कीरत सिंह विक्की नवाबगंज, हर चरन सिंह, गुरु मीत सिंह इंद्रपाल उर्फ रिकी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya