-अमृतसर से रागी जत्थे सरदार हरि प्रीत सिंह ने धार्मिक कीर्तन आध्यात्मिक ढंग से संगीतमय तरीके से किया प्रस्तुत

अयोध्या। सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। अमृतसर से रागी जत्थे सरदार हरि प्रीत सिंह ने द्वारा धार्मिक कीर्तन बेहद आध्यात्मिक ढंग से संगीतमय तरीके से प्रस्तुत किया गया। गुरुनानक स्कूल के छात्रों का माता गुजरी के जत्थे द्वारा सम्मानित किया गया। जत्थे ने शब्द किर्तन भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में सिख महिला, पुरुष मौजूद रहे।

संगत में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन, शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय, विश्व प्रताप सिंह अंशू, रुद्र प्रताप पाण्डेय,दुर्गा पूजा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल,सपा नेता श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह,व्यवसायी पवन जीवानी, हामिद जाफर मीशम,भीम शुक्ला,दीप चंद यादव, बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे। संगत की की ओर से सबको सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसवीर सिंह सेठी,भगवंत सिंह, गुरु चरन सिंह, राजेन्द्र सिंह, के अलावा सेवादार मिन्टू मक्कड़, रवीन्द्र सिंह टीटू,सुखमीत सिंह ,अमन सिंह, रमनदीप सिंह, कर्मवीर सिंह,मिंटू मेंहदीरत्ता, सतीश मेंहदीरत्ता,मंगे सिंह,डिप्पी,रिप्पी सहित सिख समुदाय के अनेक लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव गत महीने की 19 अक्टूबर से की गई। प्रातः काल 2 नवंबर तक प्रभात फेरी निकाली गई तथा 2 नवंबर को दोपहर बाद 2 बजें से नगर में भव्य शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से निकली। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।