अयोध्या। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा प्रबंध समिति द्वारा 600 व्यक्तियों के लिए लाकडाउन तक चलने वाले भंडारे के वाहन को 27 वे दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु नानक पूरा के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह गांधी ने राजेंद्र प्रताप सिंह को सिरोपा भेंट किया श्री सिंह ने श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों की सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा आज की विकट स्थिति में भूखे को भोजन कराने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है उन्होंने गुरुद्वारा के सभी सदस्यों व सेवादारों का को नमन किया इस अवसर पर सरदार हरजीत सिंह सलूजा पार्षद अजीत सिंह गांधी जसवीर सिंह ड़ग कांग्रेसी नेता उग्रसेन मिश्रा सतनाम सिंह गांधी जसवीर सिंह गांधी, परमजीत सिंह पम्मी परमजीत सिंह खालसा गुरबख्श सिंह मिंटू जसवीर सिंह गंभीर अवतार सिंह गांधी मनजीत सिंह राजू कवलजीत सिंह राजे हरजीत सिंह टोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
गुरूद्वारा भंडारा वाहन को किया रवाना
29