गुमनामी बाबा ही हैं नेताजी, सच्चाई आनी चाहिए सामने : राजीव शुक्ला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गुमनामी बाबा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस उर्फ गुमनामी बाबा की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर गुप्तार घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर भाजपा तथा  हिंदू महासभा के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी  श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर भाजपा नेता अधिवक्ता राजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि गुमनामी बाबा ही नेता जी हैं इनकी मृत्यु की सच्चाई सामने आनी चाहिए, नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवाओं के प्रेरणा थे और हमेशा प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि गुमनामी बाबा के सत्य को सरकार उजागिर करें, इसके साथ ही साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस तत्काल प्रभाव से भारत रत्न देने की घोषणा करने के साथ-साथ भारतीय मुद्रा पर उनके चित्र भी अंकित करवाए जाएं।   पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में विकास तिवारी इंद्रजीत अविनाश जयसवाल दिनेश शेखर अमित मिश्रा निरंकार ओझा संदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  होली-हग’ बढ़ाता है प्रेम व मोहब्बत : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya