गुजरात के राज्यपाल पहुंचे कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कृषि मंत्री के साथ प्रक्षेत्रों पर किया विजिट, कल किसानों को करेंगे संबोधित

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में प्राकृतिक खेती संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शुक्रवार की देर शाम विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे जहां उन्होंने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कुलपति डॉ विजेंद्र कुमार सिंह साथ विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान राज्यपाल सबसे पहले वेटरनरी कॉलेज के अति हिमीकृति वीर्य प्रयोगशाला का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान विभागध्यक्ष से वीर्य के बारे में बारीकी से जानकारियां ली। इसके बाद सांड बाड़ा को देखने के दौरान उन्होंने विभागध्यक्ष सुशांत श्रीवास्तव से कहा की बुलो की डाइट में सुधार करने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही उन्होंने अच्छी क्वालिटी के बुल को लाने के निर्देश देने के साथ ही भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला में मौजूद मशीनों को देखने के बाद विभागध्यक्ष सुशांत श्रीवास्तव से जानकारियां लेने के बाद उनकी पीठ थपथपाई। इसके बाद उन्होंने प्राकृतिक खेती प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भ्रमण कर डॉक्टर एसपी सिंह से प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारियां ली।
भ्रमण के बाद कृषि मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में मिट्टी की गुणवत्ता का सुधार हुआ है, और प्राकृतिक खेती पर भी कार्य चल रहा है लगभग 10 एकड़ में जीवामृत के जरिए खेती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने की जरूरत है 24 प्रतिशत तापमान फ़र्टिलाइज़र के उपयोग से बड़ा है। विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती पर सेमिनार का भी आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी भी प्राकृतिक खेती पर बल दे रहे हैं। प्रदेश सरकार 75 जिलों में श्री अन्न का कार्यक्रम चला रही है। प्राकृतिक खेती संगोष्ठी का आयोजन किया गया है ।जिसमें कल गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत किसानों ,वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरो को संबोधित करेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya