तीन दिवसीय मैहर महोत्सव का भव्य शुभारंभ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

21,000 महिलाओं ने पारंपरिक दुरदुरिया पूजन में भाग लेकर रचा इतिहास

गोसाईंगंज। श्रीराम की पावन भूमि पर एक बार फिर संस्कृति, समाज और श्रद्धा के रंगों से सराबोर हो उठी है। मलावन की बगिया, मैहर कबीरपुर हैदरगंज विधानसभा गोसाईगंज में तीन दिवसीय मैहर महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह ने किया।

महोत्सव के प्रथम दिन आयोजित नारी शक्ति वंदन एवं अभिनंदन समारोह में गोसाईगंज क्षेत्र की हजारों बहनों ने सहभागिता कर इतिहास रच दिया। लगभग 21,000 महिलाओं ने पारंपरिक दुरदुरिया पूजन में भाग लेकर मातृशक्ति की आस्था, एकता और संस्कार का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा नारी शक्ति कार्यक्रम बनकर यह आयोजन गौरवशाली और अविस्मरणीय क्षणों का साक्षी बना।कार्यक्रम स्थल भक्ति, संस्कृति और सामाजिक चेतना का अनूठा केंद्र बना रहा।

मंच से वक्ताओं ने नारी सम्मान, समाज में उनकी भूमिका और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। आयोजकों ने सभी बहनों, स्वयंसेवकों और युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

इस दौरान लगभग 35 हजार की भीड़ भी मौजूद रही जो इस कार्यक्रम की गवाह बनी।महोत्सव के आगामी दो दिनों में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें ईरान, भूटान, नेपाल सहित कई देशों के नामचीन पहलवान अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। देश के शीर्ष पहलवानों के साथ स्थानीय युवा पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़े  नगर निगम के दो सौ कर्मचारियों को बांटे गए जैकेट

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya