-सांसद ने एनएच-27 के 6 लेन चौड़ीकरण के सन्दर्भ में की बैठक
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी विपनेश कुमार, परियोजना निदेशक सी. राम द्विवेदी तथा कंसल्टेंट के साथ लखनऊ अयोध्या गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 के 6 लेन चौड़ीकरण के सन्दर्भ में बैठक किया। इसके साथ में स्थलीय निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश दिया। दीपोत्सव के आयोजन से पूर्व अयोध्या बाईपास के रिनीवल करने के सन्दर्भ में चर्चा की।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि सड़के किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को सार्थक करने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। बेहतर परिवाहन सुविधा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। अयोध्या आने वाले हर मार्ग को श्रद्धालुओं की अपेक्षानुरुप बेहतर बनाया जा रहा है। इसके साथ में गांवों को मुख्य मार्गो से बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के जरीए अयोध्या में पयर्टन को विकसित करके यहां समृद्धि लाने के प्रति संकल्पित है। अयोध्या को मिली परियोजनाओं से यहां बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी होगा। जिसका लाभ अयोध्या ही नहीं बल्कि इससे जुड़े अन्य जनपदों को भी होगा।
बाढ़ पीड़ितों को सांसद ने बांटी राहत सामग्री
अयोध्या। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र निर्मली कुंड पहुंचे सांसद लल्लू सिंह ने रविवार को यहां बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने तहसील सदर प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी प्रभावितों की सूची तैयार कर शासन से अनुमन्य सहायता के लिए भेजे। उन्होंने राहत सामग्री वितरण के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि जिनकी फसलों और आवास का नुकसान हुआ है नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जायेगा। प्रभावित फसलों के नुकसान का सर्वे जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जायेगी। इस मौके राममिलन निषाद, वीरेंद्र निषाद, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, श्याम लाल निषाद, तेज नारायण, लाली निषाद, गणेश गुप्ता, तहसीलदार व लेखपाल सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।