झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रही सरकार : पवन पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-टूट गयी विश्वास की डोर, लौट चलो अखिलेश की ओर,  स्लोगन के साथ मैदान में उतरेगी सपा महानगर कमेटी

अयोध्या। समाजवदी पार्टी की महानगर कार्यकारिणी की बैठक महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वार्डो में 17 फरवरी से बैठकों का दौर चलाया जायेगा, महानगर ने स्लोगन भी दिया कि टूट गयी विश्वास की डोर, लौट चलो अखिलेश की ओर, के स्लोगन के साथ मैदान में उतरेगी, बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वार्डो में बैठक के जरिए जनता तक अपनी बातों को व अखिलेश द्वारा कराए हुए कार्यो को जनता को बताया जाएगा व भाजपा की पोल खोली जाएगी। महानगर कमेटी ने वार्डवार सूची व आयोजकों के नाम जारी किये जिसमें कैन्ट राहुल यादव पिन्टू, सरदार भगत सिंह ज्ञान यादव, सालारपुर प्रवीण राठौर, सिविल लाइन अरुण सिह टोनी, मणि दास छावनी राजीव त्रिपाठी, राम चन्द्र परमहंस लक्ष्मण कनौजिया, स्वर्गद्वार महेंद्र शुक्ला खो जनपुर शंकर जी यादव पलिया शाहाबादी, शमीम सलमानी, शाहजहांपुर मंसूर अहमद आयोजक है। इस मौके पर पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रही है। अभी हाल ही में राम की पैड़ी पर बना प्लेटफार्म ढह गया। इससे इनकी मंशा का पता साफ चलता है। सिवाय दिखावे के कोई काम यह मौजूदा सरकार नहीं कर रही है जिसके खिलाफ 17 फरवरी से बैठकों तथा जन सम्पर्क के माध्यम से इनके झूठ का पर्दाफाश किया जायेगा और पुनः 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनायी जायेगी जिससे किसान, नौजवान, छात्र, महिलायें सबका भला हो सके। महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव नंदू गुप्ता ,कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ,पूर्व प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू, राम अचल यादव प्रमुख,शक्ति जायसवाल, सुरेश यादव पार्षद हाजी असद,मोहम्मद महेंद्र शुक्ला लक्ष्मण कनौजिया ,उमेश यादव,अपील बबलू, राम मोहन यादव ,औरंगजेब खान ,जगत नारायण यादव ,कमलेश सोलंकी, सादिक बाबू, रजत गुप्ता शिवांशु तिवारी शाहबाज लकी ,जमीर सिकंदर ,सरोज यादव अर्पणा जयसवाल नजीर इदरीसी इश्तियाक खान उमेश यादव शंकर जी यादव शाहबाज खान रति शालू खान शादमान खान, आकिब खान, आसिफ चांद विद्याभूषण पासी जमीर सिकंदर निशात अख्तर विजय कुमार यादव बद्री त्रिपाठी इत्यादि लोग मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya