अयोध्या के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध: वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा नेताओं ने किया जनसम्पर्क

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने प्रातः नगर के राम नगर व रेलवे कालोनी में जनसम्पर्क किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फतेहगंज तथा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने रायगंज में जनसम्पर्क किया। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। भाजपा को मिल रहे अपार जनसमर्थन को लेकर विपक्षी दलों में घबड़ाहट है। उपापोह की स्थिति में वे असंयमित भाषा का प्रयोग कर रहे है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तर पर लाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की सरकारें कटिबद्ध है। अरबों की विकास की परियोजनाएं के माध्यम से अयोध्या को विश्व पटल पर लाने का सार्थक प्रसार सरकार के द्वारा किया गया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि योजनाओं का लाभ सभी को बिना भेदभाव के मिल रहा है। अयोध्या में पर्यटन की सुविधा को बढ़ने के लिए सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए है। दीपोत्सव के माध्यम से पूरे विश्व में अयोध्या के संास्कृतिक महत्व को प्रर्दशित किया गया है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, धीरज यादव, तिलकराम मौर्या शैलेन्दर कोरी, संदीप मध्यान्ह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  गाजीपुर निवासी युवक की हत्या में उसका साथी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya