महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने उठाये कई कदम : संजीव सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की हुई परिचयात्मक बैठक

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक व स्वागत  को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाये है। जिसका लाभ बड़े पैमाने पर पूरे देश भर में महिलाओं को मिल रहा है। सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा की व्यवस्था के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है।

उन्होने बताया कि सरकार ने आर्थिक रुप से कमजोर गृहणियों के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर की व्यवस्था की। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई कठोर कदम उठाये गये है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि सरकार ने समय समय पर महिलाओं के समग्र विकास के लिए कई तरह के योजनाएं दी है। जिसके परिणाम स्वरुप समाज में महिलाओं की भूमिकाओं में अपेक्षित बदलाव दिखाई दे रहा है।

मीडिया प्रभारी करुणा पाण्डेय ने बताया कि इस अवसर पर नीलम गुप्ता, मुन्नी सिंह, विनीता मोदनवाल, आशा सिंह, ममता सिंह, सुमन पासवान, सीमा यादव, माधुरी सिंह, सुषमा वर्मा, सीमा सिंह, कुसुम पाण्डेय, सरिता बंसल, चन्द्र देवी, किरन ओझा, सरिता, दीपा तिवारी, साधना सिंह, रामनिवारी, वन्दना कौशल, किस्मता पासी, कंचन कन्नौजिया, सरोज पाठक, शारदा देवी, संगीता मौजूद रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya