दुष्कर्म पीड़िता को सरकार दे 50 लाख की सहायता : सरोज यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 कहा- योगी सरकार में महिलाओं का रहना हो गया है दूभर

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की अयोध्या महानगर अध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए प्रदेश में रहना दूभर हो चला है। प्रदेश का कोई भी जिला ऐसा नहीं बचा है जहां आये दिन महिलाओं के साथ अपराध न हो रहा हो, लेकिन योगी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही । उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बदतरी का आलम यह है कि अब लोगों का अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी दलित किशोरी के साथ दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शासन-प्रशासन के किसी नुमाइंदे ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते गरीबों का इस सरकार से विश्वास पूरी तरह से उठ गया है। मांग रखी कि दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को सरकार 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का प्रयास शुरू हुआ था,लेकिन योगी सरकार ने पूरी तरह से इसको पानी में मिला दिया। योगी सरकार और उनकी पुलिस मिशन शक्ति के नाम पर झूठा ढिंढोरा पीट रही है। महिलाओं और बालिकाओं को सरकार को कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराना चाहिए लेकिन इस भाजपा की सरकार में उल्टा हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आपराधिक घटनाओं की बाढ़ पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कठोर कदम न उठाए गए तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya