बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जीपीएस में हुई गुडलक पार्टी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य, सफलता और सौभाग्य की कामनाओं के साथ गुडलक पार्टी आयोजित की गयी। प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि ये पार्टी केवल परीक्षा के लिये नहीं है बल्कि उस मेहनत के लिये है जो आपने पूरे साल की है।

प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि परीक्षा आपकी काबिलियत नहीं अपितु आपकी तैयारी को परखती है। परीक्षा के डर को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए बल्कि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ अपना बेस्ट दीजिये। किरन यादव ने अपनी रचना के माध्यम से बताया कि शांत दिमाग सबसे बड़ा हथियार है और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इस अवसर पर शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने भी पूरे सत्र के अनुभव को एक दूसरे के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में प्रभा शंकर शुक्ल, राम सूरत तिवारी और सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यार्थियों को उपहार भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इसे भी पढ़े  कानून व शांति-व्यवस्था कायम रखना होगी प्राथमिकता : सोमेन वर्मा

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya