नगर निगम को बेहतर सुविधा सम्पन्न बनाना लक्ष्य : ऋषिकेश उपाध्याय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नगर निगम क्षेत्र में पांचवें दिन भी वितरित किया गया कम्बल

अयोध्या। स्वामी विवेकानंद जयंती से प्रारंभ हुआ निःशुल्क कम्बल वितरण का पुनीत कार्य रविवार को पांचवें दिन सम्पन्न हो गया। इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा के अनरूप नगर निगम अयोध्या अपनी स्थापना काल से लगतार प्रतिवर्ष सर्दियों में निगम क्षेत्र के गरीब जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण का कार्य निःशुल्क करता चला आ रहा है। उसी क्रम में 12 जनवरी से 17 जनवरी तक निगम द्वारा सम्मानित पार्षदों की मौजूदगी में सभी वार्डो के 50 -50 जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण का कार्य किया गया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी राम किशोर यादव ने बताया कि इस अवसर पर नौशाद अहमद पार्षद फतेहगंज वार्ड श्रीमती नीलम सिंह पार्षद देवकाली वार्ड श्रीमती सरिता यादव पार्षद अश्वनी पुरम कॉलोनी पुरम कॉलोनी कॉलोनी और पार्षद नीलम सिंह के प्रतिनिधि चंदन सिंह सविता यादव के प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव उमेश दुबे( महापौर के निजी सचिव ) नीरज दूबे, अनिल दूबे ,ओमप्रकाश सिंह अभिषेक सिंह, विनोद गौड़, चंद्रशेखर छोटेलाल, रंजीत यादव गोविंद बाबू, बालेंद्र पांडे जनसंपर्क अधिकारी के निजी सचिव हनुमान गुप्ता आदित्य सागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya