रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर छात्राओं ने निकाली शोभायात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

एबीवीपी एबीपी द्वारा आयोजित किया गया छात्रा सम्मेलन

मिल्कीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या की ओर से कुमारगंज स्थित नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर विशाल छात्रा सम्मेलन आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित डी ए वी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय परिसर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता नमिता जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मिशन साहसी अभियान के माध्यम से छात्राओं को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने का अभूतपूर्व कार्य कर रही है। रानी लक्ष्मीबाई छात्राओं के लिए आदर्श के रूप में है। छात्राओं को लक्ष्मीबाई जैसा निडर और साहसी बनना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीएवी इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ पुष्पा गुप्ता ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके व्यक्तित्व विकास की बात कही। वूमेन पावर लाइन के बारे में अंशिका दुबे ने छात्राओं को जानकारी दी। कुमारगंज थाने के उप निरीक्षक संतोष मौर्या एवं उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा तथा महिला आरक्षी जागृति सिंह, अंशिका दुबे द्वारा साइबरक्राइम के बारे में छात्रों को जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रांत प्रवासी के रूप में तूलिका श्रीवास्तव. केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, अंकित शुक्ला प्रांत सह मंत्री अयोध्या, जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ गुप्ता , प्रान्त उपाध्यक्ष सोनू जायसवाल, जिला प्रमुख रमेश मिश्र, प्रांत सोशल मीडिया संयोजक नवीन दुबे, प्रांत सह मंत्री देवेश बालियान, लवकुश पांडेय, जिला संयोजक कुलदीप गुप्ता, चंचल उपाध्याय, नंदिनी सिंह, अनूप मिश्र, उज्ज्वल नायक, कमल, संजीव अग्रहरि, प्रखर कौशल, आकाश वैश्य,आदि कार्यकर्ता व सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya