सोहावल । रौनाही थाना क्षेत्र के गढ़ा नसीरपुर गांव की बालिका आज सुबह शौच के लिये गांव के पास नहर पर गयी थी। आवारा कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया।स्थिति गम्भीर होने के चलते मौत हो गयी। गुरूवार की सुबह रिया पुत्री रंजीत वर्मा उम्र लगभग 10 वर्ष गांव के बाहर नहर पर शौच के लिये गयी थी। उसी समय 7 और 8 की संख्या में आवारा कुत्तों ने हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया।जिससे बालिका की मौत हो गयी।बताया जाता है कि यदुवंशी जूनियर हाई स्कूल कटरौली में कक्षा 2 की छात्रा थी। परिजनों ने बालिका के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।
157
previous post