रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रेलवे स्टेशन अयोध्या के निकट मौनी बाबा आश्रम के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवती का शव मिला है। लोगों ने शव देखा तो कोतवाली अयोध्या पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर जामा तलाशी लिया परन्तु किसी तरह के कोई कागजात नहीं मिले जिससे शिनाख्त नहीं हो पायी। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन से गिरकर युवती की मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  हनुमानगढ़ी की गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाएंगे महंत संदीप दास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya