बेहोशी की हालत में मिली छात्रा, अपहरण का आरोप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। शहर के तेली टोला मोहल्ले में शुक्रवार को एक हाईस्कूल की छात्रा बेहोशी की हालत में मिली है। उसको जिला अस्पाल में भर्ती कराया गया है। पिता ने चार लड़कों पर पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि दोपहर बाद लगभग तीन बजे 17 वर्षीय नैना सिंह पुत्री सुनील सिंह निवासी तोगपुर सहादतगंज थाना कैंट बेहोशी की हालत में तेली टोला मोहल्ले में सड़क किनारे मिली।

उसके पिता सुनील का कहना है कि 4 लड़कों ने उसकी लड़की का अपहरण कर लिया। मामले की जानकारी पर उन्होंने खोजबीन की और खोजबीन करते हुए तेली टोला पहुंचे तो लड़की बेहोशी की हालत में मिली। इलाके की पुलिस तथा महिला पुलिस की मदद से पुत्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह हाईस्कूल की छात्रा है। इस बाबत पुलिस का कहना है कि कुछ लड़कों के साथ वह ई रिक्शा से शहर की ओर आती देखि गई है। मामले की छनबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला में होगी पशु चिकित्सा की नियुक्ति, बढ़ेंगे कर्मी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya