गठबंधन महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सौंपी जिम्मेदारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सपा-बसपा व रालोद गठबन्धन की संयुक्त महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिये लोकसभा चुनाव के प्रभारी व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने पार्टी के जिम्मेदार साथियों के साथ बैठक कर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। श्री वर्मा ने बसपा व रालोद के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर जिम्मेदारी सौंपी। संयुक्त महारैली को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह 01 मई बुधवार को दोपहर 12.00 बजे से दरियाबाद विधान सभा के बड़ेला बाजार चौराहा पर बने विशाल पण्डाल में सम्बोधित करेंगे जिसकी तैयारियाॅं पार्टी के पदाधिकारी युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि गठबन्धन की संयुक्त महारैली को कामयाब बनाने के लिये सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चार सदस्यीय व्यवस्था समिति का गठन किया है जिसका संयोजक सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव व सदस्य के रूप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, राष्ट्रीय प्रवक्ता व रूदौली के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियाॅं व समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल को बनाया है। प्रवक्ता ने बताया कि लोकसभा प्रभारी व पूर्व मंत्री श्री वर्मा ने संयुक्त महारैली को सफल बनाने के लिये सपा-बसपा व रालोद के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, विधान परिषद सदस्य, विधान सभा अध्यक्ष व प्रभारी व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya