-ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे भक्त
अयोध्या। कोरोना महामारी के दौरान विगत दो वर्षों से भक्तों का जो उत्साह दबा हुआ था, वह उत्साह शुक्रवार को गणपति बप्पा की प्रतिमाओं के विसर्जन में ज्वार बनकर उछाल मार रहा था। बैंड बाजों एवं ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते भक्तों की भारी भीड़ के साथ बड़े धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश भगवान की शोभा यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। भक्तों ने भगवान गणेश के जयकारे लगाकार उन्हें अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की।
गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के गीतों के साथ गणेश जी को विदाई दी। यह क्रम सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर में कई जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया।