गन्ना खेत में लगी आग बुझाते वृद्ध झुलसा, मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 

फैजाबाद। आग का मौसम आते ही अग्नि काण्डो में इजाफा हो गया है। सोमवार को पोढ़ापुर गांव के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गयी और तेज हवा चलने के कारण देखते-देखते आग ने पूरे खेत को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग लग जाने के बाद 63 वर्षीय किसान हरीराम पुत्र बलिहारी आग बुझाने लगा परन्तु हवा के झोंको के कारण उसके कपड़ों में भी आग लग गयी। आग लगने से किसान हरीराम गम्भीर रूप से झुलस गया परिवारीजन उसे लेकर अकबरपुर जिला चिकित्सालय गये जहां गम्भीर हालत होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय फैजाबाद रिफर कर दिया गया। फैजाबाद में इलाज के दौरान हरीराम की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya