बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पावर कॉरपोरेशन को करीब पांच लाख रुपये की चपत लगाने वाले बिजली तार चोर गिरोह का रुदौली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो 33 केवीए बिजली लाइन के तार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके थे। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मीसा गांव में 34 बिजली के खंभों से 33 केवीए लाइन के तार काट कर चोरी कर लिए गए थे। इस घटना को लेकर कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 बंडल एल्यूमिनियम तार, तीन फेस केबल का एक बंडल, आईटी एबीसी केबल के चार बंडल, तार काटने के उपकरण और तार ढोने में इस्तेमाल की गई एक पिकअप गाड़ी बरामद की गई है।

पकड़े गए सभी आरोपी अयोध्या और बस्ती के निवासी हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने इससे पहले और किन-किन इलाकों में बिजली के तारों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष पाण्डेय पुत्र राजाराम पाण्डेय निवासी ग्राम परडी शाहगंज थाना इनायतनगर, कुष्ण कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी कनकपुर सगरौली थाना तारून, गंगादीन पुत्र अंगद प्रसाद निवासी बन्नी पीपरी थाना बीकापुर, मनोज यादव पुत्र रामभवन यादव निवासी ग्राम शंकरपुर विक्रमजोत थाना छावनी जनपद बस्ती व आशीष साहू पुत्र अमर प्रसाद निवासी ग्राम पुरे जोधी शुक्ल का पुरवा थाना इनायत नगर शामिल है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya