बाहरी कारोबारियों से चोरी छिनैती करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-50 ग्राम मारफीन, 6200 रुपया बरामद

अयोध्या। रुदौली कोतवाली पुलिस ने बाहरी कारोबारियों से चोरी छिनैती करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 50 ग्राम मारफीन व 6200 रुपया बरामद हुआ है। गिरोह के चार लोगों को मई माह में गिरफ्तार किया था। रविवार को सीओ रुदौली संदीप सिंह ने बताया कि रुदौली पुलिस ने भेलसर के तकिया गांव स्थित जनता ढाबा के सामने से निरपत उर्फ राकेश निवासी न्यौतरिया थाना अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया है।

इसके पास से 50 ग्राम मारफीन व 6200 रुपया मिलने के चलते एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद केस दर्ज करवा चालान किया गया है। राकेश के खिलाफ नगर कोतवाली मवई समेत थाने में कुल चोरी लूट के पांच केस दर्ज मिले हैं। इनके पांच साथियों को पुलिस ने 27 मई को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya