रामनगरी में गणेशोत्सव की धूम : माता पार्वती के उबटन से हुआ था गणेश जी का जन्म

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

.भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक : गिरीशपति त्रिपाठी

अयोध्या। रामनगरी में धूमधाम से गणेश उत्सव पूरी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। कई समितियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास के बीच विविध आयोजन किया है।भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी का दिन शिव और पार्वती के पुत्र भगवान गणपति गणेश के जन्म का प्रतीक है। गणेश उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व को गणेश कुंड पर गणेश महोत्सव समिति की ओर से बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गणेश कुंड पर सायंकाल में आचार्य मंगलाचार्य पाठक ने प्रमुख यजमान डॉ आदित्य दुबे की उपस्थिति में भगवान गणेश जी का विधिवत पूजन अर्चन कराया गया।

पूजन के उपरांत तिवारी मंदिर के महंत तथा अयोध्या नगर निगम के महापौर और गिरीश पति त्रिपाठी ने शिव पुराण में भगवान गणेश के जन्म से संबंधित बड़ी ही रौचक कथा सुनाई। बताया कि भगवान गणेश जी का जन्म माता पार्वती के द्वारा उनके शरीर पर लगाये हल्दी के उबटन से हुआ। माता पार्वती ने अपना उबटन इकट्ठा कर उससे एक पुतला बनाया तथा पुतले में प्राण डाल दिया और विनायक नाम रखा। इसी कारण से गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी भी कही जाती है। विधि विधान पूर्वक पूजन उपरांत महा आरती का भी आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लश्करी मंदिर के महंत उमेश दास, वीर हनुमान मंदिर के महंत कौशल्यानंद वर्धन मिश्रा, महंत अमरजीत दास, इंजीनियर रवि तिवारी, स्थानीय पार्षद विनय जायसवाल, भवानी शंकर त्रिपाठी, श्रीनिवास शास्त्री, डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी अतुल चतुर्वेदी, डॉ देवेश मणि त्रिपाठी, हरिश्चंद्र शुक्ला, रमेश गुप्ता राणा, अवध बिहारी साहू, सुनील अवस्थी, दुर्गेश पांडे, डा सत्येंद्र गुप्त, विजय सिंह, अभय मिश्रा, विनोद पाठक, जानकी महल के पुजारी पंकज मिश्र आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya