गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा

by Next Khabar Team
4 minutes read
A+A-
Reset

देर रात तक गुप्तारघाट के निर्मली कुण्ड पर विसर्जित की गयीं प्रतिमाएं

अयोध्या। माँ दुर्गा की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा ढोल-नगाड़ो, बैन्ड-बाजो की धुन पर नाचते गाते भक्तो की भारी भीड़ के साथ परम्परागत रूप से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जी०आई०सी० मैदान से निकाली गयी जो फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुये निर्मलीकुण्ड (श्रीभगवान जायसवाल घाट) पहुंची जहाँ श्रद्धा के चरमोत्कर्ष के साथ माँ भक्तो ने उल्लासपूर्वक “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों के बीच नम आंखो से माँ दुर्गा की विदाई की। दिन मे 11 बजे केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता मे निकाली गयी शोभायात्रा की अगुवाई सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचन्द्र यादव, विधायक गोरखनाथ बाबा, पूर्व मन्त्री तेजनारायन पाण्डेय ‘पवन’, संरक्षक विजय गुप्ता, रामलीला समितियों के प्रभारी प्रेमनाथ राय, श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल के पुत्र एवं सहसंयोजक गगन जायसवाल आदि नगर के गणमान्य नागरिक कर रहे थे।  शोभायात्रा मे प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी गुलशन बिन्दू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व दर्जा प्राप्त मन्त्री अमृत राजपाल, भागीरथ पचेरीवाला, राजेन्द्र सिंह छाबड़ा, प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता शक्ति सिंह, पुलिस समन्वयक जे० एन० चतुर्वेदी, विद्युत विभाग समन्वयक सुप्रीत कपूर, अमल गुप्ता, ओमप्रकाश सर्राफ, अभिषेक मिश्रा, राजेन्द्र प्रताप सिंह, अभय सिंह, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, उग्रसेन मिश्रा, वेद सिंह कमल, बाबूराम गौड़, ओमप्रकाश जायसवाल, विजय कुमार सिंह बंटी, राजीव शुक्ला, सुनील पाठक, बृजेश सिंह चौहान, उत्तम बंसल, पार्षदगण अनिल सिंह, विशाल पाल टिंकू, उमेश यादव, अर्जुन यादव सोमू, मिक्की सिंह, मो०इरशाद, औरंगजेब, मुरारी सिंह यादव, कमलेश सोलंकी, रामभुवन यादव, रविन्द्र गुप्ता, रामबाबू कसौधन, अरविंद गुप्ता, अविआनन्द मन्नू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  माँ की विशाल शोभायात्रा का राजकीय इंटर कालेज से सांसद, महापौर, विधायकगण, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, पूर्व मन्त्री एवं केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। शोभायात्रा मे सबसे आगे केन्द्रीय समिति का बैनर, तीन बड़े ध्वज, ब्रास बैन्ड, सिख समाज द्वारा भंडारे के दो वाहन, प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, गुरुनानक देव, अग्रसेन महाराज, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं केन्द्रीय समिति के संस्थापक श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल के चित्रो के बाद हनुमान जी की विशाल प्रतिमा, तत्पश्चात भगवान श्रीराम, भगवान शंकर, भगवान श्रीकृष्ण सहित आधा दर्जन दिव्य एवं मनमोहक झाँकियाँ चल रही थी। इनके साथ महिला शक्तिवाहिनी प्रमुख अशोका द्विवेदी के नेतृत्व मे शकुन्तला गौतम, कंचन दुबे, लक्ष्मी पाण्डेय, काजल पाठक, रीना द्विवेदी, मधु निषाद, लता कश्यप व सुनीता श्रीवास्तव महिला शक्तिवाहिनी टुकड़ी तथा शक्तिवाहिनी प्रमुख रविकान्त आर्य के नेतृत्व मे नागेन्द्र पाण्डेय, सुनील टेकचंदानी, मनोज तिवारी, अनिल सिंह,  दिव्यान्शु,  हिमांशु,  प्रियान्शु,  आशुतोष, बृजेश,  राजेन्द्र,  अशोक, आशीष, आसित व अश्विनी कुमार आदि शक्तिवाहिनी के कार्यकर्ता विशाल विसर्जन यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सुभाषनगर मे केन्द्रीय समिति के केन्द्रीय कार्यालय पर केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के संस्थापक श्रद्धेय श्रीभगवान जायसवाल के चित्र पर श्रद्धासुमन एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। केन्द्रीय समिति के प्रवक्ता डा० शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जी०आई०सी० गेट पर राजेन्द्र सिंह छाबड़ा, प्रतिपाल सिंह पाली, सरदार गुरुचरण सिंह आदि द्वारा, कसाबबाड़ा तिराहे पर पार्षद फरीद कुरैशी, नफीस अहमद, साजिद खान, पूर्व सभासद सलीम, शमशुल माजिद खान बाबा, सादनाम खान आदि द्वारा, मैजेस्टिक टाकीज़ पर विनय पटेल द्वारा पुष्पवर्षा, चौक एकदरा पर नगर निगम द्वारा माँ की प्रतिमाओ पर पुष्पवर्षा, चौक घण्टाघर पर अल्पसंखयक समाज के बबलू खान, जाकिर हुसैन पाशा, महान्त राजूदास, भाजपा जिलाअध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, मनमोहन जायसवाल, हरीश श्रीवास्तव एवं वासुदेव मौर्या द्वारा, हट्ठी महारानी मन्दिर पर अशोक सहदेव एवं राकेश सहदेव आदि द्वारा, ओरिएंटल बैंक के पास सिंधु सेवा समिति के ओमप्रकाश अंदानी आदि द्वारा, पापुलर गली के पास अनूप मल्होत्रा एवं उनकी सारी टीम तथा आदि सैकड़ो स्थानो पर पुष्पवर्षा एवं जलपान कराके शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जी०आई०सी० से प्रतिमाओ को क्रमवार निकलवाने के कार्य मे स्थायी रूप से कैम्प किये हुये पुलिस समन्वयक  जे०एन० चतुर्वेदी, तारकेश्वर शर्मा, मुरलीधर बत्रा, अशोक कनक, प्रमोद जायसवाल, अवधेश तिवारी आदि जहाँ पसीना बहा रहे थे वहीं घाट पर विसर्जन की व्यवस्था मे सहयोग कर रहे अतुल सिंह, रोहिताश चंद राजू, रविन्द्र यादव, चन्दन गुप्ता, आलोक शंकर, दीपक गौतम, पवन निषाद, अखिलेश पाठक, राजू जायसवाल, बजरंगी साहू, संजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, अजय विश्वकर्मा, रंजीत शर्मा, अमित तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, कृष्ण कुमार कनौजिया, सुनील मौर्या, अर्जुन सोनी आदि प्रतिमाओ का विसर्जन करा रहे थे। विसर्जन घाट पर भंडारा प्रमुख रोहित अग्रवाल के साथ अंकुश गुप्ता, विवेक साहू, विवेक बंसल, शिवजी गौड़, बंटी माखेजा, अखिलेश वैश्य, अरुण अग्रहरी, शैलेश मनचंदा, नितिन अग्रवाल, मोहित गुप्ता, गुड्डू सिंह आदि श्रद्धालुओ को भंडारे का प्रसाद वितरण कर रहे थे।शोभायात्रा को गतिशील व अनुशासित बनाए रखने हेतु केन्द्रीय समिति द्वारा जी०आई०सी० के अलावा आठ मेला कैम्प बनाए गए थे जिसमे फतेहगंज चौराहे पर भागीरथ पचेरीवाला, रामनाथ जायसवाल एवं संजय गुप्ता बबलू, मोतीबाग मे जितेन्द्र आनन्द, शीतला जायसवाल एवं अरुण अग्रवाल, चौक घण्टाघर पर जनार्दन पाण्डेय बबलू, सिद्धार्थ महान, आशीष महेन्द्रा, सूरजभान पाल, दीपक चौरसिया, रामजी सोनी, धनंजय कौशल, दीपक जायसवाल, राजेश गौड़, अंजनी पाण्डेय, दिनेश सिंह एवं नरेश अग्रवाल, रिकाबगंज चौराहे पर मुन्ना यादव, देवेन्द्र मिश्रा दीपू एवं संदीप वैश्य, रिकाबगंज हनुमान गढ़ी पर जितेन्द्र सिंह एवं कृष्ण मुरारी, सहादतगंज हनुमान गढ़ी पर देवेन्द्र अग्रहरी एवं नीरज तिवारी आदि शोभायात्रा को गतिमान बनाए रखने मे लगे रहे।

इसे भी पढ़े  दलित बेटी की हत्या पर फूट-फूट कर रोए ‘सपा’ नेता अवधेश प्रसाद

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya