हिन्दुओं का मूलभूत अधिकार मुसलमानों के अधिकार से ऊपर : स्वामी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने रामलला को टेका मांथा, हवन-पूजन कर मनाया जन्मदिन

अयोध्या। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला का दर्शन करने के बाद कहा कि नवंबर माह के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा । उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हिंदुओं का मूलभूत अधिकार मुसलमानों के संपत्ति के अधिकार से ऊपर है। मुसलमानों का केवल साधारण अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट भी कहता है कि मूलभूत अधिकार सर्वोपरि है। जब मूलभूत अधिकार व संपत्ति के अधिकार का होता है तो जीतता है मूलभूत अधिकार। राम मंदिर की अधिकांश जमीन सरकार के पास है। सरकार किसी को भी जमीन दे सकती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए सब कुछ प्री फैब्रिकेटेड केवल भव्यता देनी है। नवंबर के बाद देश खुशियां मनाएगा। इस दौरान सुब्रमण्यम स्वामी के समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। साथ ही कहा राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।
भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने जन्मदिन के मौके पर कांची मठ में हवन पूजन किया।वैदिक रीति रिवाजों से अनुष्ठान हुआ।कारसेवकपुरम में गो पूजा की। राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया।

इसे भी पढ़े  प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद के नाम पर ठगी में पुलिस ने पौने चार लाख लोगों के खाते में वापस कराया दो करोड़ 15 लाख
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya