दोस्त ने ही की थी लाखों की नकदी व गहनों की चोरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्य आरोपी अपने सहयोगियों सहित गिरफ्तार

अयोध्या। दोस्त का परिवार घर में ताला लगाकर कहीं बाहर गया था तो खास दोस्त ने दिनदहाड़े ताला तोडक़र दो अन्य सहयोगियों के साथ घर साफ कर दिया। तीन लाख से ज्यादा नकदी और कीमती गहने समेट कर भागे ओरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रविवार को मामले का पर्दाफाश किया। बताया कि घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के जलालूद्दीननगर पूरा बाजार का है। यहां के अशोक कुमार गुप्ता पुत्र महावीर गुप्ता 16 दिसंबर को ताला बंद कर परिवार सहित बाहर गए थे। शाम को घर लौटे तो घर का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए।

अंदर जाने पर कमरे का सामान तितर बितर मिला। बाक्स से 3 लाख 27 हजार नकद और सारे गहने गायब मिले। आवाक रहे अशोक ने मोहल्ले और अन्य लोगों से घर आने वालों की बाबत पूछताछ की। वहीं चोरी होने की जानकारी थाना महराजगंज में दी। भीषण चोरी की जानकारी पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। बतौर एसएसपी विवेचना के रहे एसआई राम अवतार राम को पीड़ित के बेटे के दोस्त सचिन यादव निवासी जलालूद्दीननगर पूरा बाजार को संदेह में ले लिया। वहीं अभियुक्त की बाबत मुखबिर से जानकारी मिली। जिसे एसओ महराजगंज दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्च में दशरथ समाधि जाने वाले मार्ग के बंधा तिराहे से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अपने दो अन्य सहयोगियों गोलू उर्फ अनूप सिंह निवासी धरमगंज खड़भडिय़ा थाना इनायतनगर तथा दीपक निवासी तिवारी का पुरवा मौजा रकौरा महराजगंज की संलिप्तता के बारे में बताया। पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 लाख 27 हजार नकद और छह लाख से अधिक कीमत के गहने बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि चूंकि सचिन यादव का अशोक गुप्ता के घर आना जाना था। उनके घर की पूरी जानकारी थी। इस लिए दिन में ही अन्य आरोपियों के साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर सक्षम न्यायालय में पेशी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार करने वाली टीम में महराजगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के साथ एसआई राम अवतार राम, एसआई विजय सोनी के अलावा आरक्षी ऋषि, भारत कुमार, विनोद कुमार, सर्वेश व प्राविंद यादव आदि शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya