हवन-पूजन के साथ निःशुल्क चिकित्सा सेवा केंद्र का शुभारंभ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-केन्द्र पर होम्योपैथी चिकित्सक डा. उपेन्द्रमणि त्रिपाठी सांय 5-7 बजे तक रहेंगे उपलब्ध

 

अयोध्या। जनकल्याण न्यास लखनऊ के तत्वाधान में साकेत निलयम देवकाली में निःशुल्क चिकित्सा सेवा केंद्र का शुभारंभ प्रान्त प्रचारक कौशल द्वारा हवन पूजन के साथ किया गया। केंद्र पर होम्योपैथी चिकित्सक डा उपेन्द्रमणि त्रिपाठी सायँ 5-7 बजे तक निःशुल्क परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे। डॉ त्रिपाठी ने बताया जनकल्याण हेतु केंद्र में मेडिसिन बैंक भी स्थापित किया जाएगा जिससे आस पास क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा।

“पूर्वजों की स्मृति में मासिक सेवा“ के माध्यम से जन स्वास्थ्यसेवा कार्य को विस्तार देने की योजना के साथ समय समय पर होम्योपैथी के साथ अन्य चिकित्सा पद्धतियों आयुर्वेद , एलोपैथी,के चिकित्सक भी निशुल्क परामर्श के लिए केंद्र पर उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के सह संघ चालक रामकुमार, सह कार्यवाह संजय, सह प्रान्त प्रचारक मनोज, महानगर संघ चालक डॉ विक्रमा प्रसाद,सह संघ चालक अजय मोहन, एडवोकेट के एन सिंह, नगरसंघ चालक शिव प्रसाद,सह संघ चालक शिशिर कुमार मिश्र, कृष्ण कांत ,रायबरेली विभाग प्रचारक अवधेश, प्रचारक अनिल,सूरज,डॉ पंकज ,डॉ प्रेमचन्द्र, पुष्कर, अमित शंकर, प्रियेश, देवेंद्र, मनोज,सुनील आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  साकेतपुरी कॉलोनी से हटेगा अतिक्रमण, नालियों पर लगेगी स्लैब
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya