किसान मेले में किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज । भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन द्वारा अमसिन बाजार के निकट शारदा फिलिंग स्टेशन पर किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। मेले में चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जिसमें किसानों के विभिन्न रोगों की जांच की गई और उन्हें समुचित उपचार बताया गया।

किसान मेले के आयोजक प्रेम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मेले में बीपीसीएल की तरफ से आए हुए अधिकारियों ने किसानों को तमाम अन्य तकनीकी तरीके भी बताए। इसके अलावा खाद बीज व दवाओं के स्टाल भी लगाए गए कई प्रकार के ट्रैक्टर कंपनियों ने भी अपने स्टाल लगाए। किसानों ने कृषि मेले में फसलों से संबंधित दवाओं की खरीदारी भी की।उक्त अवसर पर अशोक तिवारी, सदाशिव गुप्ता, बब्लू सिंह, शिव कुमार यादव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya