जिला पंचायत सदस्य पर हुए जानलेवा हमले में चार गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को लखौरी गांव के पास जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह के ऊपर जानलेवा हमले वांछित चार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। रौनाही पुलिस को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमों में वांछित चार अभियुक्त रवि सिंह पुत्र अरविंद सिंह, नितिन मिश्रा पुत्र बजरंगी मिश्रा, शुभम सिंह, पुत्र शैलेश कुमार सिंह कपासी पुलिया पर खड़े हैं, और भागने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मोहम्मद सुहेल खान ने अपने हमराही अश्वनी प्रताप सिंह, मेराजउल हसन, शाहरुख खान, अवधेश यादव, अजीत सिंह के साथ घेराबंदी कर धर दबोचा। इस संबंध में पूछे जाने पर रौनाही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद लोगों में चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे अभियुक्तों के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास जामा तलाशी के दौरान रबि सिंह के पास से एक अदद देशी तमंचा और 12 बोर दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।इनमें कई लोगों पर अनेक थानों में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya