जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या । कुमारगंज थाना क्षेत्र के चौधरीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग जमुना प्रसाद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 11 फरवरी बुधवार को जमुना प्रसाद यादव अपने घर पर दरवाजा लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विपक्षी देवनारायण पुत्र जगदंबा प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और जमुना प्रसाद पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

मृतक के पुत्र आसाराम की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 3(5), 352 व 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए देवनारायण पुत्र जगदंबा प्रसाद, अनीता पुत्री देवनारायण, सुनीता पुत्री देवनारायण तथा गीता पुत्री देवनारायण को हमले में प्रयुक्त लाठी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शुक्रवार को दन्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा, विमल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विनोद गुप्ता, संजय तिवारी, विवेक त्रिपाठी, शशिकांत, रोहित कुमार तथा महिला कांस्टेबल सपना चौहान एवं सपना सिंह शामिल रहीं।पुलिस का कहना है कि मामले में शेष आरोपियों की तलाश जारी है तथा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya