साकेत महाविद्यालय कर्मचारी परिषद द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में कर्मचारी परिषद के तत्वावधान में महाविद्यालय के चौमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के परिप्रेक्ष्य में पूर्व प्राचार्य व समाजसेवी डॉ एच बी सिंह व पूर्व प्राचार्य डॉ बीएन अरोड़ा का भव्य सम्मान समारोह पूर्वक आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य डा एच बी सिंह व पूर्व प्राचार्य डा बीएन अरोड़ा ने मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी परिषद के कमल देव यादव व अध्यक्षता कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमकारनाथ शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने डा सिंह के कार्यकाल के दौरान कालेज की उपलब्धि की चर्चा विस्तार से मंच से सभागार में उपस्थित लोगों को बतायज्ञं अपने संबोधन में महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि जो नाम व उपलब्धि डा सिंह ने साकेत महाविद्यालय को अपने कार्यकाल में दिलाने में सहयोग किया वह अविस्मरणीय ळें जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा पीएन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भी कालेज की पहचान डा सिंह के नाम से ही है,जिस बुलंदी को महाविद्यालय ने डा सिंह के कार्यकाल में प्राप्त किया शायद अब भविष्य में इतिहास ही सावित होगा। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा बी डी द्विवेदी ने डा सिंह को साकेत का गौरव उपाधि से सम्मानित किया।
डा विनय सिंह ने अपने संबोधन में कहा डा एच बी सिंह न केवल महाविद्यालय के कुशल प्रशासक सावित हुए बल्कि एक अच्छे अभिभावक का सम्मान भी महाविद्यालय के कर्मचारियों को दिया।
डा अमूल्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक व सामाजिक क्षमता का विशेष समायोजन हम सब के आदरणीय व संरक्षक डॉ एच बी सिंह में सहज ही देखने को मिल जाता है जो महाविद्यालय के चौमुखी विकाश में अधिक सार्थकता लाया।
स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष अतुलेंद्रवीर सिंह ने लोगों के समक्ष अपने संम्बोधन मे डॉ एच बी सिंह को विकाश की दिशा में मील का पत्थर बतायज्ञं सभा मे मौजूद लोगों में दोनों प्राचार्य से संबंधित सम्मान पत्र का भी वितरण किया गया जिसमें उनके जीवन काल संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिदुओं को लोगों के अध्ययन के लिए रखा गया।
सभा मे मौजूद कर्मचारियों व महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा डॉ एच बी सिंह व डॉ बी एन अरोड़ा को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ एच बी सिंह व पूर्व प्राचार्य डॉ बी एन अरोड़ा को कर्मचारी परिषद द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गयज्ञं मंचस्थ पूर्व पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रीतम सिंह,पूर्व नियंता डा एस पी सिंह,कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ओमकारनाथ शुक्ला,कर्मचारी परिषद के शैक्षणिक अध्यक्ष बसंत राम व संचालक कमल देव यादव ने अपने अपने वक्तव्य में प्राचार्य द्वय के बारे में क्रमवार सभा मे नौजूद लोगों को बताया।
कार्यक्रम के अंत मे पूर्व प्राचार्य डॉ एच बी सिंह ने भावुक होकर कार्यक्रम के आयोजक कर्मचारी परिषद को धन्यवाद दिया और कहा कि इस कार्यक्रम ने सेवानिवृत्त के 12 वर्ष बाद जो सम्मान मुझको दिया उसके लिए आपसब धन्यवाद के पात्र हैं।
पूर्व प्राचार्य बी एन अरोड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा कि वाकई यह कार्यक्रम गुजरे दिनों की याद दिला गया जो वाकई अविस्मरणीय ळें अंत मे कार्यक्रम का समापन कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ओमकारनाथ शुक्ला ने कार्यक्रम में आये लोगों का धन्यवाद ज्ञापित कर कियज्ञं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा रमेश सिंह,डा शशि सिंह,डा फौजदार यादव,डा आशीष प्रताप सिंह,डा बी के सिंह,डा रीता दूबे, डा मीनू सहगल,डा आशुतोष सिंह,डा अभय सिंह,डा उपमा वर्मा,डा पूनम श्रीवास्तव, डा रीता सिंह,डा अनुराग मिश्रा,डा प्रीति सिंह,डा मुजफ्फर मेंहदी,डा मनीष सिंह,डा सद्गुरु पुष्पम आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।