पूर्व नौसैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नौ सेना दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रविवार को पूर्व नौसैनिकों ने नेवी सप्ताह के तहत नौ सेना दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया। शहर के एक होटल के सभागार में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पूर्व नौ सैनिकों ने दीप प्रज्ज्वलन तथा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम नौ सेना दिवस का पांचवां सामूहिक आयोजन था, जिसमें देशभक्ति और सेवा की भावना झलकी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भूतपूर्व नौसैनिकों ने यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्र हित में सदैव तत्पर रहेंगे और युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। सामाजिक उत्थान के लिए भी अपना योगदान देते रहेंगे, इस अवसर पर पेंटी ऑफिसर उदयभान पांडे, लेफ्टिनेंट रणधीर सिंह, समरेंद्र सिंह,घनश्याम पांडे, इंस्पेक्टर यशवंत यादव, एसडी सिंह और बोधराज तिवारी सहित बड़ी संख्या में नौसैनिक मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  समाज सेवियों की पहल पर सीएचसी को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya