सपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक अभय सिंह ने मनाया जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मया बाजार के रामलीला मैदान व राममहर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर काटा केक


गोसाईगंज । गोसाईगंज विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभयसिंह ने अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक मया बाजार के रामलीला मैदान व राममहर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जंहा केक काटकर कार्यकर्ताओ ने अपने प्रिय नेता को 51किलो की माला पहनाकर शुभकामना दिया। स्वागत से अभिभूत पूर्व विधायक ने कहाकि आज हमारे जन्मदिन पर आप सब लोगो ने जो प्यार दुलार आशीर्वाद दिया है उसे हम कभी भी भूल नही सकते है।

गोसाईगंज विधानसभा हमारी कर्मस्थली रही है और यंहा की सम्मानित जनता हमारे लिए सर्वोपरि है।जनता के हित के लिए हम विधायक रहे या ना रहे हमेशा तत्पर रहेगे।ह म और हमारा परिवार आप सबका आभारी है और हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। 2022 के चुनाव में सम्मानित जनता किसे अपना आशीर्वाद देगी,ये आप सबकी की उपस्थिति ने बता दिया है।

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मया भूपेन्द्र प्रताप सिंह“बब्लू“,रज्जू सिंह,विनोद सिंह,जियालाल,नीरज सिंह,अरविन्द सिंह, मस्तराम यादव,पारसनाथ यादव,भानू यादव,जिला पंचायत सदस्य सोनू पहलवान,मनोज वर्मा,सभासद शशिकुमार अँगियार,देशराज चौधरी,विन्देश्वरी यादव,रामजन्म मौर्य,फिरोज खान सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अवध इंटरनेशनल स्कूल में मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya