-मां भगवती से देश व प्रदेश में सुख शांति की की किया कामना

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने अपने कृष्णापुर आवास पर रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध धर्माचार्य, साधु संतों महंतो व पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व हजारों की संख्या में जनता का आशीर्वाद लेते हुए नवरात्रि के अवसर पर फलाहार कराकर मां भगवती से देश प्रदेश में सुख शांति की कामना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां भगवती की कृपा से अयोध्या के प्रमुख धर्माचार्य साधु संतों महंतों एवं पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं अयोध्या की हजारों देव तुल्य जनता को अपने आवास में फलाहार कराकर सुख की अनुभूत हो रही है इस नवरात्रि के अवसर पर देश प्रदेश और अयोध्या वासियों के लिए मां भगवती से प्रार्थना करते हुए कामना करता हूं की प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि हो एवं अयोध्या की देवतुल्य जनता व्यापारियों नौजवानों किसानों सभी पर मां भगवती की कृपा बनी रहे।
प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर प्रमुख धर्माचार्य संतो महंतों और अयोध्या की देवचूल्य जनता ने पूर्व मंत्री को आशीर्वाद देते हुए उन्हें पुनः अयोध्या का विधायक व 2027 में प्रदेश मे अखिलेश यादव की सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया। प्रवक्ता के अनुसार इस मौके पर रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजयशरण, संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज, जगद्गुरु कृपालु राम भूषण देवाचार्य जी महाराज, महंत हेमंत दास जी महाराज, महंत जयरामदास वेदांती,, विराट दास जी, गणेशानंद दास, पुजारी विद्याभूषण शरण, महंत राम मिलन दास, महंत श्याम सुंदर दास, रामदास रामायण, महंत भ्रम दास, अयोध्या दास, बाबा रामदास, नि जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव प्रवक्ता राकेश यादव, गोपीनाथ वर्मा, संजय पांडे, प्रधान राजेश कोरी, राकेश पांडे, आशीष वर्मा, गयादीन यादव, जगदीश यादव, राजेंद्र तिवारी, शिवांशु तिवारी, दारा तिवारी,, दिलीप दुबे, डब्बू तिवारी, राम सुमेर यादव, शिवकुमार यादव, प्रदीप तिवारी, तरजीत गौड़, शिवबरन यादव आदि लोग मौजूद रहे।