मांझा बरहटा में बिना नोटिस मकान गिराये जाने पर बिफरे पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सरकार से सर्किल रेट से 6 गुना मुआवजा देने की किया मांग

अयोध्या। जिला प्रशासन के सहयोग से आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा माँझा बरहटा मे बिना नोटिस के मकान गिराए जाने पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और गिराये गये मकानो के लिए सरकार से सर्किल रेट से 6 गुना मुआवजा देने की मांग की।

बुधवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन से अयोध्या के मांझा बरहटा में प्रशासन के सहयोग से आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस के गिराए गए भवन स्वामियों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा जबरदस्ती गिराए गए भवन के बारे में बताया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के गिराए गए भवन के मालिक दिनेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, राजेश कुमार गुप्ता एवं शिवम साहू और वहां के निवासियों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन से मिलकर अपने जमीन के बैनामे के कागजात को दिखाते हुए प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के बुलडोजर द्वारा जबरदस्ती मकान गिराए जाने के बारे में बताया।

प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा आज भाजपा सरकार में अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस दिए मकान और दुकान को बुलडोजर से गिरा दिया जाता है उन्होंने कहा एक गरीब दुकानदार नौजवान अपना मकान किस तरीके से बनाता है यह वही जानते होंगे उन्होंने सरकार से मांग की इन परिवार को सर्किल रेट से 6 गुना मुआवजा या इनको जमीन के बदले जमीन दी जाए जिससे यह गरीब बेसहारा लोग अपना जीवनयापन चला सके,इस मौके पर ब्रह्मदेव यादव, मुमताज, राकेश कुमार, मधु कुमारी, सुधा कुमारी, सुनील कुमार, राम शंकर, ननकन यादव, राम अजोर यादव, इश्तियाक खान श्याम आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya