पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने रामलला का किया दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हनुमानगढ़ी में टेका माथा, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद


अयोध्या। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां बजरंगबली के दर्शन किए।

हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास ने उन्हें मंदिर की महत्ता बताई। दर्शन-पूजन के उपरांत सहवाग ने अयोध्या के साधु-संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सहवाग के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सहवाग का दर्शन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े  युवा संवाद के पोस्टर का विमोचन, 11 सितंबर को होगा आयोजन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya