क्षत्रिय कल्याण परिषद की युवा कार्यकारिणी का गठन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शाने अवध सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला ब्लाक युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आर.पी. सिंह, प्रदेश महासचिव उग्रसेन सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह (पिंकू भइया), जिला उपाध्यक्ष जगजीवन बख्श सिंह, राम सिंह, महामंत्री सूर्यभान सिंह, शिवकुमार सिंह आदि ने अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, महामंत्री विनोद सिंह, नगर अध्यक्ष महिला नीता सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह बंटी, महामंत्री विनय सिंह, तारुन ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, महामंत्री हर्षवर्धन सिंह सोनू, बीकापुर अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह, महामंत्री संजीव कुमार सिंह, मसौधा अध्यक्ष रोमपाल सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह, महामंत्री रतन सिंह, पूरा बाजार अध्यक्ष रमेश सिंह, महामंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, मयाबाजार अध्यक्ष तेजप्रताप सिंह, महामंत्री सतीश सिंह, सोहावल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, महामंत्री धन्ना सिंह को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मनोनीत किये गये सभी पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को मनोयोग से निर्वहन करते रहें और राष्ट्र के निर्माण में कार्य करते हुए समाज के उत्थान में अपनी भूमिका निभायें। बैठक में नागरिकता संशोधन एक्ट का समर्थन किया गया।

इसे भी पढ़े  अगले माह तक तैयार हो जाएगा अयोध्या का 110 बेड का ट्रामा सेंटर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya