दीपोत्सव की सफलता के लिए कुलपति ने राम की पैड़ी पर किया पूजन अर्चन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आराध्य श्रीराम के आशीर्वाद से दीपोत्सव में बनेगा विश्व रिकार्ड : डॉ. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दीपोत्सव-2025 को भव्य बनाने के लिए मंगलवार को प्रातः 7 बजे राम की पैड़ी पर मुख्य यजमान के रूप में वैदिक मंत्रोचार के साथ मां सरयू का पूजन अर्चन किया। इस पूजन में सरयू मन्दिर के पुजारी नेत्रजा मिश्र ने विधि विधान से दीपोत्सव की सफलता के लिए पूजन कराया।

डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रांतीय दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड बनेगा। श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद का दूसरा दीपोत्सव भारतीय जनमानस सहित देश दुनियां के लोग बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षारत है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है जिसे दीपोत्सव के वालंटियर्स व पदाधिकारी 19 अक्टूबर को पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व पटल पर स्थापित करेंगे।

कुलपति डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में दीपोत्सव को और भव्य बनाने के लिए 26 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। इस कार्य में आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेज एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 हजार से अधिक वॉलंटियर्स लगाए जा रहे हैं। सभी के सहयोग से नवें दीपोत्सव में आठवीं बार विश्व रिकॉर्ड बनेगा।

इस दीपोत्सव पूजन कार्यक्रम में विवि के कुलसचिव विनय कुमार सिंह मिश्र, दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, का सु साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दान पति तिवारी, प्रो.गंगाराम मिश्र, प्रो.सुरेन्द्र मिश्र, अभियंता आरके सिंह, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ आरएन पांडे, अनुराग सोनी, प्रोग्रामर रवि मालवीय, कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, आशीष मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya