कांग्रेसियों के सेवा सत्याग्रह अभियान में भोजन वितरण जारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की कांग्रेसी कर रहे मांग

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए चलाई जा रही सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत आज चौथे दिन जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में भोजन वितरण किया गया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया भोजन वितरण कार्यक्रम नवीन मंडी के पास मजदूरों जरूरतमंदों को व वृद्धा आश्रम विद्या कुंड,वृद्धा आश्रम नया घाट,श्री राम अंध विद्यालय रायगंज एवं रिकाबगंज में वितरित किया गया। इस दौरान लगभग 1800 भोजन पैकेटों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा गरीबों की आवाज उठाने वाले प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल भेजकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कर्मठ जननेता अजय कुमार लल्लू को तत्काल रिहा करके एक अच्छे सत्तारूढ़ दल होने का उदाहरण पेश करना चाहिए अन्यथा इतिहास में दमन करने वालों में इनका नाम लिखा जाएगा इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता,उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,श्रीनिवास पोद्दार,अब्दुल हकीम,उमेश उपाध्याय,मंसाराम यादव,डॉ विनोद गुप्ता,चंचल सोनकर,रामकरन कोरी,बसंत मिश्रा,नीरज यादव,अमरजीत रावत,मोहम्मद आरिफ,धर्मवीर दूबे आदि प्रमुख रूप से थे

इसे भी पढ़े  जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya