सड़क हादसे में पूराकलंदर थाने के फालोवर की मौत, तीन घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रयागराज हाइवे पर हुए दो सड़क हादसों में से एक में पूराकलंदर थाने पर तैनात एक फालोवर की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने फालोवर के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बुधवार की रात पूराकलंदर थाने का फालोवर संतोष कुमार पांडेय ( 53 वर्ष) पुत्र शंकर दयाल निवासी धलरई जिला रायबरेली भोजनालय का सामान लेने मसौधा बाजार गया था। ऑटो से उतरकर वह दुकान की ओर जा रहा था कि इसी दौरान किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी और मौके से भाग निकली। टक्कर के बाद फालोवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र शर्मा ने गंभीर घायल फालोवर को रात साढ़े दस बजे जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डा.वीरेंद्र वर्मा ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा मेमो नगर कोतवाली को भेजवाया। जिला अस्पताल के मेमो पर गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

उधर दूसरे सड़क हादसे में थाना क्षेत्र के ही पोरा बेतौली निवासी अभिषेक (25 वर्ष) पुत्र रामबख्श और बैसिंह गांव निवासी ढ़ोड़े (46 वर्ष) पुत्र मुंदर व श्यामजी (32 वर्ष) पुत्र स्व. बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर पर एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र शर्मा ने अभिषेक को और गांव के ही रहने वाले रामनाथ ने ढ़ोड़े व श्यामजी को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीनों को इलाज के लिए भर्ती किया है। पूराकलंदर थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि फालोवर मामले में दुर्घटना कर मौत कारित करने की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। दूसरे मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya