”केमिकल इम्प्लीकेशन ऑफ पालिमार्फिज्म” विषय पर हुआ व्याख्यान
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में जैव प्रौद्योगिकी विभाग में ”केमिकल इम्प्लीकेशन ऑफ पालिमार्फिज्म” विषय एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्रो0 वन्दना राय, विभागाध्यक्ष, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, वीर बहादुर सिंह पूर्वाच्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो0 वन्दना राय ने कहा कि मनुष्य के जीवन में फोलिक एसिड का उपयोग एवं उसकी कमी से होने वाले दुष्प्रभावों पर क्रमवार प्रकाश डाला। यह एक पानी में घुलनशील रसायन है इसे बिटामीन-बी 9 भी कहा जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भोजन में पाया जाता है। इसका प्रमुख कार्य शरीर को स्वस्थ्य रखने एवं कोशिकाओं के निर्माण में मदद करना है। मानव जीवन के लिए यह एक महत्वपूर्ण रसायन है। विभाग के समन्वयक प्रो0 रामलखन सिंह ने अतिथि का स्वागत करते हुए व्याख्यान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर प्रो0 राजीव गौड़, डॉ0 प्रदीप कुमार, डॉ0 पंकज सिंह, डॉ0 प्रदीप सिंह, डॉ0 मणिकांत त्रिपाठी, डॉ0 आशुतोष त्रिपाठी, अनुराग सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।