रूदौली। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के बैनामा का पुरवा गांव में मंगलवार की शाम पांच वर्षीय बालिका रहस्य मय परिस्थितियों में गायब हो जाने से घर मे कोहराम मच गया ।बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बैनामा का पुरवा मजरे रौजागांव के निवासी जय राम प्रजापति ने कोतवाली रूदौली में अपनी पांच वर्षीय पुत्री सौम्या के मंगलवार की शाम गायब हो जाने की सूचना दी है ।तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे पुत्री सौम्या घर से बगैर बताए कही चली गई है ।काफी खोजबीन के बाद भी कही उसका पता नही चल पाया ।पुलिस ने पिता की तहरीर पर कोतवाली रूदौली में अपराध संख्या 167/19 धारा 363 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना भेलसर चैकी प्रभारी निर्मल सिंह को सुपुर्द की है ।चैकी प्रभारी भेलसर निर्मल सिंह ने बताया कि बालिका की खोजबीन की जा रही है
पांच वर्षीय बालिका रहस्यमय परिस्थितियों में गायब
101
previous post