अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘फिट इंडिया अभियान’ का लाइव प्रसारण किया गया। इसका उद्देश्य समूचे देश के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक पैदा करना है। केन्द्र सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान की तर्ज पर इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से की गई। प्रधानमंत्री द्वारा फिट इंडिया मुहिम की शुरुआत करने के उपरांत प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान खिलाड़ी मिलां आज समूचा देश उन्हे श्रद्धावत् नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यू इंडिया में प्रत्येक नागरिक को फिट रखना सरकार का लक्ष्य है। कार्यक्रम का उद्देश्य फिट इंडिया को जन आंदोलन रूप चलाया जाये इससे युवा भारत सशक्त भारत का सपना साकार हो सके। खेल में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उससे उनका हौसला बढ़ेगा और उनकी जीवन शैली में गुणात्मक सुधार होगा। खेल से शारीरिक मानसिक विकास के साथ आत्म विश्वास के स्तर में भी काफी परिवर्तन होता है। यह हमारी सांस्कृतिक परपंरा रही है कि शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को लेकर धर्म ग्रन्थों में व्यापक पैमाने पर वर्णन मिलता है।
विश्वविद्यालय स्थित संत कबीर सभागार में समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए प्रो0 संत शरण मिश्र समन्वयक योगापचार विभाग के संयोजन में आयोजन किया गया। योगोपचार विभाग शीघ्र ही विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय की फिटनेस परियोजना का प्रारूप प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्य नियंता प्रो0 आर0एन0राय, उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो0 राजीव गौड़, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, डाॅ0 नरेश चैधरी, डाॅ0 अभिषेक सिंह , डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 त्रिलोकी यादव, डाॅ0 अनुराग सोनी, डाॅ0 गायत्री, डाॅ0 आलोक तिवारी, डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी, डाॅ0 अनुराग पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
फिट इंडिया अभियान का देखा लाइव प्रसारण
5